Breaking News

यशी सागर ने 95.4% अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय व क्षेत्र का मान

Spread the love

राहुल मौर्य

मसवासी (रामपुर)। विकास भारती स्कूल के छात्र यशी सागर (पुत्र अनिल सागर) ने परीक्षा में 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यशी की इस शानदार सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं क्षेत्र के लोगों में भी गर्व की भावना देखी जा रही है।
यशी सागर की इस उपलब्धि पर अंबेडकर पार्क कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विजयपाल सागर, बिजेंद्र सागर, जय सिंह सागर, राम प्रसाद सागर, शांति प्रसाद सागर, खुशीराम सागर और रामपाल सागर सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।
विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों ने भी यशी की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

पुलिस की प्रभावी पैरवी से NDPS एक्ट के अभियुक्त को सजा व अर्थदण्ड

Spread the loveबदायूँ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को त्वरित सजा …