ओपन यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 8 गोल्ड समेत कुल 14 पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित ओपन उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बदायूं के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 पदक अपने नाम कर जिले का मान बढ़ाया। 16 से 18 अप्रैल 2026 तक चली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष मेंहदीरत्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्गों में फाइट और पूमसे स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिसमें बदायूं के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक, अनुशासन और जुझारूपन का प्रदर्शन किया।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय पाल सिंह ने सीनियर टीम पूमसे में स्वर्ण पदक जीतकर टीम का नेतृत्व करते हुए प्रेरणादायक प्रदर्शन किया।
स्वर्ण पदक विजेता:
उर्वा खान, पूर्णिमा गुप्ता, देविका त्रिपाठी, नैना सारस्वत, यश सारस्वत, दर्श सारस्वत एवं हर्ष पटेल।
रजत पदक विजेता:
अलिशबा फातमा, अक्षरा त्रिपाठी एवं प्रणव सारस्वत।
कांस्य पदक विजेता:
निपुन वैश्य, रमन राठौर एवं वंशिका राज।
इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी अब 15 से 17 मई 2026 को तेलंगाना के जोगुलांबा गडवाल में आयोजित 16वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गिरधारी सिंह राठौर, मुकेश सारस्वत, उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, ईशान मेंदीरत्ता और अक्षज रस्तोगी ने खुशी जताते हुए सभी को बधाई दी।
यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत के साथ-साथ बदायूं में उभरती खेल प्रतिभाओं का भी प्रमाण मानी जा रही है।
Budaun Amarprabhat