Breaking News

रेल सुरक्षा पर मंथन: जनप्रतिनिधियों संग हुआ अहम संवाद

Spread the love

इज्जतनगर में ‘रेल सुरक्षा और स्थानीय निकायों की भूमिका’ विषय पर कार्यक्रम, 60 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया
हिस्सा

संवाददाता: गोविंद देवल

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘रेल सुरक्षा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मैत्री सामुदायिक केंद्र, इज्जतनगर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने की।
मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस संवाद में बरेली सिटी से लालकुआं और भोजीपुरा से पीलीभीत रेल खंडों के आसपास के नगर निकायों के चेयरमैन, पार्षद, ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य समेत 60 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि इज्जतनगर मंडल में रेलवे को सुरक्षा और संरक्षा से जुड़ी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन को अवैध रूप से पार करना, पशुओं को खुला छोड़ देना, तथा बच्चों द्वारा ट्रेनों पर पत्थरबाजी जैसी घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर रेलवे की सुरक्षा में सहयोग करें।
मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रेलवे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय स्थापित कर आमजन में जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में सीआरओ (कैटल रन ओवर) और एमआरओ (मैन रन ओवर) जैसी घटनाओं को चित्र और वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) भारत भूषण, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षण अधिकारी डॉ. हरीश रैडतोलिया, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अरिजित सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सहायक सुरक्षा आयुक्त मोहम्मद शारिक खान ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!