Breaking News

मिशन शक्ति अभियान: चौपालों के जरिए महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक

Spread the love

जनपद के सभी थानों पर कार्यक्रम, हेल्पलाइन नंबर व योजनाओं की दी जानकारी
संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में 19 अप्रैल को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों ने चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने बाजारों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना समेत कई योजनाएं शामिल रहीं।
इस दौरान महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, एम्बुलेंस सेवा 108 सहित अन्य सेवाओं की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए।
साथ ही साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी, डिजिटल फ्रॉड और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए। लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति से अपने बैंक खाते, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!