Breaking News

बिसौली: वार्ता के बाद खत्म हुई संविदा कर्मियों की भूख हड़ताल

Spread the love

अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर बनी सहमति, केला खिलाकर कराया हड़ताल का समापन

संवाददाता: गोविंद देवल

बिसौली। विद्युत संविदा कर्मियों की चल रही भूख हड़ताल दूसरे दिन वार्ता के बाद समाप्त हो गई। अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड बिसौली ने कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया, जिसके बाद हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया।
पूर्व सूचना के अनुसार दूसरे दिन भी संविदा कर्मी हड़ताल पर डटे रहे। इसी बीच दोपहर करीब 3:30 बजे अधिशासी अभियंता ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव को कार्यालय में बुलाकर वार्ता की। बातचीत के दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाएगा। साथ ही सभी से अपने शैक्षिक दस्तावेज प्रार्थना पत्र के साथ शीघ्र कार्यालय में जमा करने को कहा गया।
अधिशासी अभियंता के अनुरोध और संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव की अपील पर कर्मचारियों ने भूख हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। इसके बाद अधिशासी अभियंता ने कर्मचारियों को केला खिलाकर हड़ताल का समापन कराया।
इस दौरान हरीश चंद्र यादव, प्रेमपाल प्रजापति, रंजीत सिंह, जगतपाल, सुभाष, रामसेवक, रतनलाल, प्रदीप प्रजापति सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नए अत्याधुनिक साइबर क्राइम थाने का उद्घाटन, डिजिटल फ्रॉड पर लगेगी नकेल

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बढ़ते ऑनलाइन अपराधों और डिजिटल फ्रॉड पर प्रभावी अंकुश लगाने …