Breaking News

1935 से चला आ रहा स्वाद, पंकज स्वीट्स की दूसरी शाखा का भव्य शुभारंभ

Spread the love

यज्ञ-पूजन के साथ हुआ उद्घाटन, द्वंदपुर बाजार में लोगों ने लिया देसी मिठाइयों का स्वाद

संवाददाता: गोविंद देवल

आसफपुर (बदायूं)। सन 1935 से क्षेत्रवासियों के बीच अपनी खास पहचान बना चुका पंकज स्वीट्स अब और विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में प्रतिष्ठान की दूसरी शाखा का शुभारंभ आसफपुर-चंदौसी मार्ग स्थित द्वंदपुर के मुख्य बाजार में विधि-विधान के साथ किया गया।
उद्घाटन अवसर पर प्रतिष्ठान के स्वामी एवं कवि पंकज कुमार पाराशरी द्वारा यज्ञ का आयोजन कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित रजनीश कुमार मिश्रा ने विधिवत यज्ञ संपन्न कराया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में पहुंचे आगंतुकों का मिठाइयों से स्वागत किया गया। लोगों ने देशी कुल्हड़ की चाय, समोसा, शुद्ध वनस्पति से बने पेड़ा, बर्फी, कतली और लॉज का स्वाद लेकर गुणवत्ता की सराहना की।
प्रतिष्ठान के स्वामी पंकज कुमार पाराशरी ने बताया कि क्षेत्रवासियों की मांग और विश्वास को देखते हुए यह नई शाखा शुरू की गई है, ताकि लोगों को बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद उपलब्ध कराए जा सकें।
इस मौके पर अर्पित पाराशरी, धर्मेंद्र कुमार शर्मा (चमन), सुनील कुमार कटिया, कामना शंखधार, अमित कुमार शंखधार, हृदेश पाराशरी, गिरेंद्र मोहन मिश्रा (गब्बू), दुष्यंत शर्मा, दयानंद पाठक, प्रवेश कुमार पाठक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!