Breaking News

बदायूं में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा

Spread the love

यज्ञ, पूजन, फल वितरण और हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता से भक्तिमय हुआ माहौल

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा एवं विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता पं. अमन मयंक शर्मा के नेतृत्व में किया गया।
मोहल्ला चौबे स्थित प्राचीन देवी मठिया मंदिर में भगवान परशुराम को समर्पित यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां दी गईं। इसके बाद विधि-विधान से भगवान परशुराम का पूजन एवं आरती संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम चौक स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर पं. अमन मयंक शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम सप्त चिरंजीवियों में से एक हैं और सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज के आराध्य हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम की कृपा से ही ब्राह्मण समाज सनातन धर्म के मार्गदर्शन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ब्राह्मण महासभाओं की ओर से जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। इसके बाद भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली गई, जिसमें हजारों विप्रजनों ने शामिल होकर भक्ति और आस्था का परिचय दिया।
कार्यक्रम में पं. अजय शर्मा, पं. गौतम शर्मा, पं. शिवकांत शर्मा, पं. राजुल शर्मा, पं. आशुतोष शर्मा, पं. अंकुर उपाध्याय, पं. नितिन तिवारी, पं. गौरव पाठक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे नगर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!