Breaking News

हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी बनी आफत, 3 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Spread the love

सहसवान क्षेत्र के कूबरी कामसहाय गांव में हादसा, किसान ने मांगा मुआवजा

संवाददाता: गोविंद देवल

दहगवां। तहसील सहसवान क्षेत्र के गांव कूबरी कामसहाय में रविवार को आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। हाईटेंशन बिजली लाइन से निकली चिंगारी के कारण खेत में खड़ी करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
पीड़ित किसान राजवीर पुत्र महावीर ने बताया कि उनकी फसल पूरी तरह तैयार खड़ी थी। अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से चिंगारी गिरने पर खेत में आग लग गई, जो देखते ही देखते तेज हवा के चलते फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी, तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में जर्जर और ढीली तारों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रहता है।
पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं, राजस्व विभाग द्वारा नुकसान का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!