Breaking News

नूरपुर पिनौनी में धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

Spread the love

अक्षय तृतीया पर भक्तिमय माहौल, सर्व समाज की रही सहभागिता

संवाददाता: गोविंद देवल

इस्लामनगर। क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी में रविवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शोभायात्रा की शुरुआत गांव के शिव मंदिर से विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुई। यात्रा शिव मंदिर से निकलकर जनता इंटर कॉलेज, बृहस्पति बाजार और सहसवान-इस्लामनगर रोड होते हुए पूरे गांव में भ्रमण करती रही। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया और पुष्पवर्षा कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया।
यात्रा के दौरान शंख और घड़ियाल की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा नजर आया। कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से धर्म के मार्ग पर चलने और अन्याय के विरोध का संदेश दिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक दया सिंधु शंखधार, राजेंद्र उपाध्याय, बनवारी लाल पाठक, हरिओम पाराशरी, के.के. उपाध्याय, लोकेंद्र शर्मा, सचिन शर्मा, धर्मेंद्र फौजी, सतीश शर्मा, मनोज शर्मा, कैलाश भारतीय, कृष्ण गोपाल पाठक, बृजेश दीक्षित, हेमंत दीक्षित, विकास दीक्षित, राधेश्याम गिरि सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गीत गुलमोहर’ में गूँजेंगे प्रेम, प्रकृति और कविता के स्वर

Spread the love‘ बदायूं। साहित्य और संस्कृति के विविध पक्षों को समर्पित संस्था आचमन फाउंडेशन …