Breaking News

बिल्सी में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Spread the love

परशुराम कॉलोनी में उत्साह का माहौल, बच्चों सहित ब्राह्मण समाज की रही भागीदारी

संवाददाता:
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित परशुराम कॉलोनी (डिग्री कॉलेज के पीछे, गोविंद धाम) में भगवान परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
इस दौरान पूजा-अर्चना कर भगवान परशुराम का स्मरण किया गया। आयोजन में बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिससे कार्यक्रम में विशेष रौनक देखने को मिली।
कार्यक्रम में कपिल देव शर्मा, अनिल दीक्षित, शैलेंद्र शर्मा, गौतम शर्मा, गोविंद शर्मा, अरुण शर्मा, प्रणव शर्मा, माधुरी शर्मा, कुशाग्र शर्मा, गिरीश शर्मा, बृजेश शर्मा, पूनम शर्मा, प्रतिभा शर्मा, मनीष शर्मा, दीपा दीक्षित, निक्की दीक्षित, नितिन शर्मा, तृषा शर्मा, अर्श शर्मा सहित समस्त ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, 84.82 फीसदी रही उपस्थिति

Spread the love15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा, डीएम ने किया निरीक्षण संवाददाता …

error: Content is protected !!