Breaking News

बदायूं में स्कूली वाहनों पर सख्त कार्रवाई, कई बस-वाहन सीज

Spread the love

फिटनेस, बीमा और टैक्स न होने पर कार्रवाई, बच्चों को वैकल्पिक वाहन से भेजा गया घर

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। स्कूली वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने सख्त अभियान चलाते हुए कई वाहनों पर कार्रवाई की। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम और माल/यात्री कर अधिकारी अभिनव चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को सीज किया गया।
अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय बदायूं की एक बस को फिटनेस, बीमा और टैक्स न होने के कारण परिवहन कार्यालय में सीज कर दिया गया। वहीं केसरी सिंह इंटर कॉलेज की एक वैन, जो फिटनेस मानकों पर खरा नहीं उतर रही थी, उसे भी जब्त किया गया।
इसके अलावा तीन अन्य मारुति वैन, जो स्कूली वाहनों के निर्धारित मानकों को पूरा नहीं कर रही थीं, उन पर भी कार्रवाई करते हुए परिवहन कार्यालय में सीज कर दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित घर भेजा गया।
परिवहन विभाग ने सभी स्कूल संचालकों से अपील की है कि बिना फिटनेस, बीमा और परमिट वाले वाहनों का संचालन न करें और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लेंसकार्ट के प्लेसमेंट में छाईं टीएमयू ऑप्टोमेट्री की बेटियां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज 22 स्टुडेंट्स …