Breaking News

भूसे के विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप, इलाज के दौरान तोड़ा दम; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

संवाददाता: गोविंद देवल

उसहैत। क्षेत्र के गांव कुंवरगांव में आपसी रंजिश के चलते एक 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार, घायल अवस्था में परिजन बुजुर्ग को लेकर थाना पहुंचे, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पुत्र की तहरीर पर धर्मवीर, वृजपाल, संजू और विकास के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि पूर्व में हुए विवाद के बाद रंजिश चल रही थी और इसी के चलते घटना हुई।
घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!