Breaking News

मिशन शक्ति अभियान: स्कूल में बालिकाओं को सुरक्षा व जागरूकता का दिया संदेश

Spread the love

सरस्वती ज्ञान मंदिर में कार्यक्रम, हेल्पलाइन नंबरों व योजनाओं की दी जानकारी

संवाददाता: गोविंद देवल

बिसौली। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर के सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम की प्रभारी महिला उपनिरीक्षक पूजा तोमर ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, छेड़खानी और बाल अपराध जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करने की सलाह दी।
इस दौरान छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया, जिनमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा और 108 एंबुलेंस सेवा शामिल हैं। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और सामूहिक विवाह योजना जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
महिला उपनिरीक्षक पूजा तोमर ने कहा कि किसी भी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बालिकाएं संकोच न करें और तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
कार्यक्रम में महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!