Breaking News

अकीदत के साथ सम्पन्न हुआ हजरत शाह इब्राहीम बाबा का 412वां उर्स

Spread the love

फातिहा ख्वानी में अमन-शांति की दुआ, उलेमा ने दिया भाईचारे और इंसानियत का पैगाम

संवाददाता: गोविंद देवल

ककराला (बदायूं)। क्षेत्र में हजरत शाह इब्राहीम बाबा रह. का 412वां उर्स अकीदत और एहतराम के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत फातिहा ख्वानी से हुई, जिसमें मुल्क में अमन-शांति और भाईचारे के लिए खास दुआएं की गईं।
उर्स का आयोजन दरगाह के सज्जादानशीन सूफी आबिद अली खां की सरपरस्ती में हुआ, जबकि व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी पत्रकार हामिद अली खां राजपूत और सभासद जैनुल आब्दीन लकी ने संभाली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की।
इस दौरान मुफ्ती फहीम अजहरी ने बाबा की शिक्षाओं और जीवन पर प्रकाश डालते हुए इंसानियत, मोहब्बत और एकता का संदेश दिया। साथ ही मरहूम सूफी अमजद अली शराफती और फहीम अली खां को खिराज-ए-अकीदत पेश कर दुआए मगफिरत कराई गई।
उर्स के मौके पर दरगाह को हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बताया गया। लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों द्वारा चादरपोशी की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली राजपूत, ‘एम इंडिया न्यूज’ के संपादक जीशान अंसारी सहित अन्य पत्रकारों को सज्जादानशीन द्वारा सम्मानित किया गया।
अंत में सज्जादानशीन ने सभी अकीदतमंदों का आभार व्यक्त करते हुए आपसी भाईचारे और एकता बनाए रखने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!