Breaking News

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने का संकल्प, छात्राओं को दिलाई शपथ

Spread the love

सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज में गोष्ठी, हेल्पलाइन नंबरों से किया जागरूक

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से किया गया, जिसमें छात्राओं को बाल विवाह रोकने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा मां सरस्वती पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान संस्था सचिव मीना सिंह ने जनपद के विभिन्न विकास खंडों में संचालित बाल विवाह मुक्त कार्यक्रम की जानकारी दी।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से कांस्टेबल रीतू उपाध्याय ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसरों पर बाल विवाह की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिन्हें रोकना समाज की जिम्मेदारी है। वहीं सब इंस्पेक्टर इंद्रपाल सिंह ने छात्राओं से शिक्षा पर ध्यान देने और किसी भी समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1098 व 112 पर संपर्क करने की अपील की।
संरक्षण अधिकारी रवि कुमार ने बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम मैनेजर गंगा सिंह ने बाल विवाह की सूचना टोल फ्री नंबर 1800-102-7222 पर देने का आग्रह किया, साथ ही सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही।
जिला प्रोवेशन अधिकारी ने छात्राओं और जनसमुदाय से अपील की कि वे अपने आसपास सतर्कता रखें और कहीं भी बाल विवाह की सूचना तुरंत संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर दें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्राओं को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई।
अंत में संस्था सचिव मीना सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान संस्था का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!