Breaking News

दवाई लेने गया युवक, अस्पताल के बाहर से बाइक गायब

Spread the love

बाजार रोड से स्पलेंडर पार, अज्ञात के खिलाफ तहरीर; पुलिस ने शुरू की तलाश

संवाददाता: गोविंद देवल

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। गांव परसिया निवासी युवक की मोटरसाइकिल कस्बे के एक निजी अस्पताल के बाहर से गायब हो गई। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार, लव शर्मा पुत्र प्रहलाद शर्मा रविवार दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच दवाई लेने के लिए बाजार रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने अपनी स्पलेंडर बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी की थी। दवाई लेकर बाहर आने पर बाइक मौके से गायब मिली।
पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने बिसौली थाना पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। चोरी गई बाइक का नंबर यूके 06 एवाई 0059 बताया गया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और बाइक की तलाश की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Spread the loveबिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन …

error: Content is protected !!