Breaking News

29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, प्रदेश को मिलेगा तेज रफ्तार कनेक्टिविटी का तोहफा

Spread the love

मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी लंबा एक्सप्रेसवे, व्यापार-उद्योग और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 29 अप्रैल 2026 को जनपद हरदोई में माननीय प्रधानमंत्री के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।
यह एक्सप्रेसवे लगभग 594 किलोमीटर लंबा है, जो मेरठ-बुलंदशहर मार्ग (एनएच-334) पर स्थित मेरठ जनपद के बिजौली ग्राम से शुरू होकर प्रयागराज बाईपास (एनएच-19) पर जुड़ापुर दांदू ग्राम तक जाएगा।
गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण से प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच आवागमन बेहद आसान और तेज हो जाएगा। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार, उद्योग और पर्यटन क्षेत्र को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
प्रशासन के अनुसार यह परियोजना प्रदेश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत बनाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स के मौके पर तरही मुशायरे का आयोजन

Spread the loveबिसौली। नगर के प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स …

error: Content is protected !!