Breaking News

यूपी में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IAS अधिकारियों के तबादले

Spread the love

कई जिलों के डीएम बदले, शासन ने देर रात जारी किए आदेश

संवाददाता: गोविंद देवल

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने देर रात 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) को भी बदल दिया है।
जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। कई महत्वपूर्ण जिलों में नए डीएम की तैनाती की गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सूत्रों के अनुसार, तबादलों के जरिए शासन ने कार्य प्रणाली में तेजी लाने और बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।
तबादलों की सूची जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने नए पदभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, जिलों में भी नए अधिकारियों के स्वागत और कार्यभार संभालने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!