Breaking News

दिव्यांगजनों को स्वरोजगार का सहारा, दुकान निर्माण-संचालन योजना शुरू

Spread the love

10 से 20 हजार तक की आर्थिक सहायता, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल के तहत जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दुकान निर्माण एवं संचालन योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत जनपद के पात्र दिव्यांगजनों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का लाभ ऐसे दिव्यांगजन उठा सकते हैं, जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है और जिन्होंने पूर्व में इस योजना का लाभ नहीं लिया है। योजना के तहत दुकान संचालन के लिए 10 हजार रुपये तथा दुकान निर्माण के लिए 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
इच्छुक लाभार्थी विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा साइबर कैफे, निजी इंटरनेट केंद्र या जनसेवा केंद्र के जरिए भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।
आवेदन के दौरान दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यूडीआईडी), आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की छायाप्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा। चयनित आवेदकों को निर्धारित स्टाम्प पेपर पर अनुबंध पत्र जमा करना होगा और आवेदन की हार्ड कॉपी समस्त दस्तावेजों सहित विकास भवन, बदायूं के कक्ष संख्या-103 में जमा करनी होगी।
विभाग ने पात्र दिव्यांगजनों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है, ताकि वे स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!