Breaking News

बदायूं में भीषण सड़क हादसा: मां और 3 माह के मासूम की मौत

Spread the love

बिजनौर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 9 लोग घायल

संवाददाता:

बदायूं। सोमवार को जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और उसके तीन माह के बेटे की जान चली गई, जबकि नौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बिजनौर हाईवे पर थाना उघैती क्षेत्र में हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा निवासी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से इस्लामनगर थाना क्षेत्र के समदनगर गांव में एक पारिवारिक ‘भात’ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार एक एक्सयूवी कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मां और उसके मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!