Breaking News

फिलिस्तीनी कैदी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए नवेद मियां

Spread the love

नई दिल्ली स्थित दूतावास में फिलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला अबू शावेश के साथ नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां

राहुल मौर्य
रामपुर। पूर्व मंत्री नवाब काज़िम अली खां उर्फ नवेद मियां ने दिल्ली स्थित दूतावास में आयोजित फिलिस्तीनी कैदी दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। भारत में फिलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला अबू शावेश के निमंत्रण पर कार्यक्रम में पहुंचे नवेद मियां ने फिलिस्तीनी कैदी दिवस का समर्थन जताया। उन्होंने बताया कि यह दिन फिलिस्तीन के लोगों के बलिदान को याद दिलाता है। नवेद मियां ने बताया कि फिलिस्तीनी कैदी दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है ताकि इजरायली जेलों में बंद फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता व्यक्त की जा सके। उनकी दयनीय स्थिति को उजागर किया जा सके और उनकी रिहाई की वकालत की जा सके। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कतर, बहरीन, मिस्र, यमन, मोरक्को, मॉरिटानिया, जॉर्डन, सीरिया और अरब लीग के राजदूतों समेत देश के कई अहम लोगों ने शिरकत की।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बिल्सी के मंदिरों में गूंजे जयकारे, श्री हनुमान जी का चोला चढ़ाकर हुई विशेष पूजा-अर्चना

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। मंगलवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आस्था का माहौल …

error: Content is protected !!