Breaking News

बदायूं में 9 मई को मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती

Spread the love

अंतरराष्ट्रीय शौर्य दिवस के रूप में होगा आयोजन, स्काउट भवन में जुटेंगे लोग

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती आगामी 9 मई को जनपद मुख्यालय पर अंतरराष्ट्रीय शौर्य दिवस के रूप में भव्यता के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्काउट भवन बदायूं में आयोजित किया जाएगा।
क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सचिव एवं कार्यक्रम संयोजन समिति के सह-संयोजक दिनेश सिंह एडवोकेट ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और इसे भव्य स्वरूप देने की योजना बनाई जा रही है।
आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम वीरता, शौर्य और देशभक्ति की प्रेरणा देने वाला होगा, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!