Breaking News

मिशन शक्ति अभियान: रानेट चौराहे पर महिलाओं को किया जागरूक

Spread the love

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, आपात स्थिति में तुरंत मदद लेने की अपील

संवाददाता: आई एम खान

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव रानेट चौराहे पर मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देना और उन्हें आत्मविश्वास के साथ मदद लेने के लिए प्रेरित करना रहा।
मंगलवार को महिला उपनिरीक्षक पूजा तोमर के नेतृत्व में टीम ने सार्वजनिक स्थानों और स्कूलों में पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद किया। इस दौरान 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और 181 महिला सहायता हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
महिला उपनिरीक्षक पूजा तोमर ने कहा कि छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं बिना संकोच इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। पुलिस हर समय उनकी सहायता के लिए तत्पर है।
इस मौके पर महिला हेड कांस्टेबल भारती देवी, महिला कांस्टेबल कृष्णा सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!