Breaking News

बिसौली: सैदपुर नगर पंचायत में जनगणना 2027 हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Spread the love

बिसौली। नगर पंचायत सैदपुर में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण अप्रैल माह के अंत तक संचालित किया जाएगा।
मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय सैदपुर के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण के पहले दिन 37 प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना प्रक्रिया, तकनीकी प्रबंधन और डाटा गुणवत्ता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।
चार्ज अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार ने कहा कि सभी कर्मचारी प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारियों को गंभीरता से समझें और फील्ड में उसका सही तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित कार्मिक ही सटीक आंकड़े एकत्र कर सकते हैं, जो भविष्य की विकास योजनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं।
जनपद स्तरीय फील्ड ट्रेनर हरदीप सिंह व अमित पाराशरी ने प्रशिक्षण के दौरान एचएलओ एप के माध्यम से डेटा संग्रह, भवन क्रमांकन एवं चिन्हांकन, तथा स्वगणना प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आषाढ़ मास में शिव शक्ति भवन मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में हुआ भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार

Spread the loveबिल्सी। नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में सोमवार को आषाढ़ मास के …

error: Content is protected !!