Breaking News

बिसौली: इनरव्हील क्लब ने वृद्धाश्रम में बांटा स्नेह, कराई सेवा

Spread the love

बिसौली। नगर के इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने मानवता और सेवा भाव का परिचय देते हुए वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों को अपनेपन का एहसास कराते हुए अपने हाथों से भोजन कराया और उनके साथ आत्मीय संवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से बुजुर्गों के लिए दवाइयों, फल, कपड़ों एवं राशन की भी व्यवस्था की गई। इस पहल से वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों के चेहरे पर खुशी झलक उठी।
डॉ. सुविधा माहेश्वरी ने बताया कि क्लब द्वारा समय-समय पर जरूरतमंदों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं भारती अग्रवाल ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान और उनकी देखभाल करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है।
इस अवसर पर डॉ. सुविधा माहेश्वरी, भारती अग्रवाल, नमिता गर्ग, दिव्या मित्तल, प्रतिभा अग्रवाल, अर्चना वार्ष्णेय, संगीता रस्तोगी, नीरू अग्रवाल, मधु शर्मा, कृष्णा गुप्ता सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

परिवार परामर्श केंद्र बदायूं की सराहनीय पहल: आपसी कलह भुलाकर 3 परिवारों में कराया गया राजीनामा

Spread the loveबदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में शनिवार को आयोजित ‘परिवार परामर्श केंद्र’ की …