Breaking News

बदायूं: पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के लिए ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम, अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह

Spread the love

बदायूं। अंकिता शर्मा के निर्देशन में पुलिस लाइन बदायूं में रिक्रूट आरक्षियों के उत्साहवर्धन हेतु ‘बड़ा खाना’ (रात्रि भोज) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अवनीश राय एवं गामिनी सिंगला की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्वयं रिक्रूट आरक्षियों को स्नेहपूर्वक भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन किया। अधिकारियों ने आरक्षियों से संवाद स्थापित करते हुए आत्मीय पल साझा किए और उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ जनसेवा करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, समस्त क्षेत्राधिकारी, सीएफओ, थाना प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम ने सराहे फ्यूचर लीडर्स स्कूल के विद्यार्थियों के पर्यावरण संरक्षण मॉडल

Spread the loveविश्व पर्यावरण दिवस पर उझानी में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने प्रदर्शित की …

error: Content is protected !!