Breaking News

एक्सप्रेसवे पर दौड़ी प्रशासन की नजर: डीएम ने किया निरीक्षण, 29 अप्रैल को पीएम करेंगे लोकार्पण

Spread the love

594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे बदलेगा यूपी की रफ्तार, पश्चिम से पूर्व तक सफर होगा आसान

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। जनपद में विकास की रफ्तार को नई उड़ान देने जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मंगलवार को जिलाधिकारी अवनीश राय ने अधिकारियों के साथ एक्सप्रेसवे का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
डीएम ने बताया कि आगामी 29 अप्रैल 2026 को नरेंद्र मोदी द्वारा जनपद हरदोई में इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लोकार्पण प्रस्तावित है। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
करीब 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत मेरठ-बुलंदशहर मार्ग (एनएच-334) पर स्थित बिजौली गांव से होकर प्रयागराज बाईपास (एनएच-19) के जुड़ापुर दांदू तक होगी। यह परियोजना प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों को जोड़ते हुए आवागमन को तेज और सुगम बनाएगी।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि उद्घाटन से पहले हर व्यवस्था दुरुस्त रहे।
इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …