Breaking News

सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई: दो अवैध असलहा धारक गिरफ्तार

Spread the love

दो देशी तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद, अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर भेजा गया न्यायालय

बदायूं। जनपद में अपराध की रोकथाम और अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो देशी तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त समीर उर्फ गुलजार पुत्र बाबा निवासी गिहार बस्ती, मीरा सराय थाना सिविल लाइन के पास से एक 12 बोर का अवैध देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 155/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं, दूसरे अभियुक्त सनी पुत्र धर्मेंद्र निवासी मीरा सराय गिहार बस्ती थाना सिविल लाइन को एक 315 बोर का अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 154/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस की सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में इग्नू में प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Spread the loveबदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 47043 …

error: Content is protected !!