Breaking News

वायरल वीडियो पर सख्त कार्रवाई: पशु क्रूरता के आरोपी को कार सहित किया गिरफ्तार

Spread the love

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस, मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल

बदायूं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए पशु क्रूरता के एक वीडियो पर संज्ञान लेते हुए थाना सिविल लाइंस पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को स्विफ्ट डिजायर कार सहित पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक सफेद रंग की कार चालक द्वारा मृत कुत्ते को रस्सी से बांधकर ले जाते हुए दिखाया गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।
उप निरीक्षक प्रतीक चौधरी की तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइंस में मु0अ0सं0 157/2026 धारा 11(1)(एल) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश कुमार पुत्र सोभरन सिंह निवासी मानपुर कुलचौरा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से संबंधित स्विफ्ट डिजायर कार (UP 92 AH 0920) भी बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की क्रूरता या अपराध पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, 84.82 फीसदी रही उपस्थिति

Spread the love15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा, डीएम ने किया निरीक्षण संवाददाता …

error: Content is protected !!