Breaking News

परिवहन विभाग की सख्ती: 6 ओवरलोड व 2 स्कूली वाहन सीज

Spread the love

फिटनेस फेल व बिना परमिट वाहन पर कार्रवाई, 3.5 लाख रुपए वसूले; अभियान रहेगा जारी

बदायूं। शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने बुधवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 6 ओवरलोड वाहनों सहित 2 स्कूली वाहनों को अनियमितता पाए जाने पर सीज कर दिया गया।
एआरटीओ (प्रवर्तन/प्रशासन) हरीओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी के नेतृत्व में चले अभियान में एक स्कूल वैन फिटनेस फेल होने के बावजूद संचालित पाई गई। उसमें सवार बच्चों को सुरक्षित सरकारी वाहन से स्कूल पहुंचाया गया, जबकि वैन को उप संभागीय परिवहन कार्यालय में सीज कर दिया गया।
इसके अलावा एक निजी विद्यालय की मिनी बस बिना परमिट संचालित मिल गई, जिसे बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद सीज किया गया।
कार्रवाई के दौरान थाना बिसौली और उसावा क्षेत्र में एक-एक ओवरलोड वाहन पकड़ा गया, जबकि अन्य चार ओवरलोड वाहन परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किए गए। इन सभी से कुल लगभग 3 लाख 50 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूल कर सरकारी खाते में जमा कराया गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ओवरलोड और अनियमित वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। वाहन स्वामियों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और स्कूली वाहनों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही संचालित करें, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम-एसएसपी ने किया वृक्षारोपण

Spread the love ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र उझानी …

error: Content is protected !!