Breaking News

रेलवे की अपील: ट्रैक के पास आग से बचें, छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ा हादसा

Spread the love

इज्जतनगर मंडल ने यात्रियों व आमजन से की सावधानी बरतने की अपील, नियम तोड़ने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने यात्रियों और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ट्रैक के आसपास आग से बचाव को लेकर अहम अपील जारी की है।
मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने यात्रियों, किसानों और ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों से कहा है कि यात्रा के दौरान धूम्रपान न करें और किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ जैसे गैस सिलेंडर, स्टोव, पटाखे आदि लेकर न चलें। साथ ही ट्रैक के आसपास सूखी घास, पराली या कूड़ा जलाने से भी बचें।
उन्होंने चेताया कि ट्रैक के पास आग लगने से सिग्नलिंग केबल, रिले रूम और दूरसंचार उपकरणों को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे ट्रेन संचालन बाधित हो सकता है और गाड़ियां विलंबित हो सकती हैं। इसके अलावा आग की लपटें ओवरहेड बिजली तारों तक पहुंचने पर बिजली आपूर्ति ठप हो सकती है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।
रेलवे प्रशासन ने यह भी कहा कि आग और धुएं के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेन को रोकना पड़ सकता है, वहीं कोच के भीतर धुआं भरने से यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन सकती है।
यदि ट्रैक के पास कहीं आग दिखाई दे, तो तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या नजदीकी स्टेशन को सूचित करें। रेलवे एक्ट की धारा 151 के तहत रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर 5 साल तक की सजा या जुर्माने का प्रावधान है।
रेलवे ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जिम्मेदारी निभाते हुए रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा में सहयोग करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में

Spread the loveबिसौली। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन …

error: Content is protected !!