Breaking News

अंबेडकर सम्मान अभियान में गूंजे विचार: समानता और अधिकारों की नींव पर खड़ा है लोकतंत्र

Spread the love

डायट ऑडिटोरियम में संगोष्ठी, राज्यमंत्री असीम अरुण सहित जनप्रतिनिधियों ने रखे विचार; योजनाओं से अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने पर जोर

बदायूं। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान-2026 के अंतर्गत डायट ऑडिटोरियम में बदायूं विधानसभा की संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण विभाग असीम अरुण, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता तथा सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किए।
राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का व्यक्तित्व केवल संविधान निर्माण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने भारतीय समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा रखी गई समानता और अधिकारों की नींव पर आज का लोकतांत्रिक भारत खड़ा है। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकारों द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों के जीवन में बदलाव आने की बात कही।
प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा कि अंबेडकर द्वारा दिलाए गए अधिकार भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को समान अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे व्यापक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से ही समाज में बदलाव संभव है। उन्होंने अंबेडकर के संघर्षों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि आज भी उनके विचार समाज को दिशा दे रहे हैं।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने संविधान को केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, बल्कि कर्तव्यों का भी बोध कराने वाला बताया। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, पूर्व दर्जा मंत्री राममूर्ति लाल, बुद्धपाल सिंह, भीमसेन सागर, दयाराम व्यास, राधेलाल, साहब सिंह, रघुवीर सिंह, एडवोकेट अरविंद वाल्मीकि, मनोज मशीह, एमपी सिंह राजपूत, जोगेंद्र सिंह पटेल, उदयवीर दिवाकर, सहदेव सागर, विश्वजीत गुप्ता, अनुभव उपाध्याय, मोनिका गंगवार, छत्रपाल सिंह, डॉ. कृष्णा सिंह, सदवती बौद्ध, अरविंद रावत, पंकज शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!