Breaking News

बदायूं पुलिस का अभियान तेज: अवैध असलहा समेत 2 गिरफ्तार, वांछित-वारंटी भी पकड़े

Spread the love

बिसौली व इस्लामनगर में तमंचा-कारतूस के साथ दबोचे आरोपी; विभिन्न थानों से वांछित और वारंटी गिरफ्तार
बदायूं। जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुरुवार को कई अहम कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र रखने वाले दो अभियुक्तों समेत वांछित व वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बिसौली में कार्रवाई:
थाना बिसौली पुलिस ने नन्हे उर्फ नन्हू पुत्र जहीरुद्दीन निवासी संग्रामपुर को लक्ष्मीपुर मार्ग पर ग्रीस भट्टे के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
इस्लामनगर में गिरफ्तारी:
थाना इस्लामनगर पुलिस ने खंजनपुर तिराहे से जितेंद्र पुत्र बदन सिंह निवासी कोठो (थाना उघैती) को एक 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भी आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
वारंटी और वांछित भी पकड़े:
थाना हजरतपुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्त पप्पू पुत्र जयमल और गबडू पुत्र परवीन निवासी ग्राम कोड़ा जयकरन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
वहीं थाना मूसाझाग पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त सत्यपाल पुत्र मनोहर निवासी सराय पिपरिया को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!