Breaking News

वजीरगंज पुलिस का खुलासा: 6 साइकिल व गैस सिलेंडर चोरी करने वाला गिरफ्तार

Spread the love

भट्ठे के पास झाड़ियों में छिपाकर रखे थे चोरी के सामान, आरोपी को भेजा गया जेल

बदायूं। जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना वजीरगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 साइकिलें और एक खाली गैस सिलेंडर बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 116/26 धारा 303(2) बीएनएस में दर्ज मामले की जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम भगौल के पास बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास छापेमारी की गई। वहां झाड़ियों में साइकिलें छिपाकर रखे हुए आरोपी दीपक पुत्र नरेश निवासी ग्राम वीरमपुर थाना वजीरगंज को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 12 व 16 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों से साइकिलें और गैस सिलेंडर चोरी किए थे। इनमें कोचिंग सेंटर, ग्रीन हाउस और बैंक के सामने से चोरी की घटनाएं शामिल हैं।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज होना बताया गया है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक ब्रजपाल सिंह, कांस्टेबल संजीव कुमार और प्रविंद्र कुमार की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!