Breaking News

जनगणना 2027 की तैयारी तेज: सैदपुर में प्रगणकों को कराया गया मॉक सर्वे

Spread the love

तीसरे दिन फील्ड ट्रेनिंग के तहत घर-घर जाकर डेटा संग्रह का अभ्यास, 37 कार्मिकों का प्रशिक्षण पूर्ण

बिसौली। जनगणना 2027 को सफल और त्रुटिरहित बनाने के लिए नगर पंचायत सैदपुर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रगणकों और सुपरवाइजरों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान अलग-अलग टीमों का गठन कर नगर क्षेत्र में हाउस लिस्टिंग का मॉक सर्वे कराया गया, जिससे कार्मिकों को वास्तविक कार्यप्रणाली की समझ मिल सके। प्रशिक्षुओं ने घर-घर जाकर जानकारी संकलित की और एचएलओ ऐप के माध्यम से डेटा प्रविष्टि का अभ्यास भी किया।
चार्ज अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार ने बताया कि इस मॉक सर्वे का उद्देश्य फील्ड में आने वाली संभावित समस्याओं को पहले से समझकर उनका समाधान करना है। उन्होंने जनगणना को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य बताते हुए इसमें शुद्धता और सावधानी बरतने पर जोर दिया।
फील्ड ट्रेनर हरदीप सिंह और अमित पाराशरी ने प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी व व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी और प्रतिभागियों के सवालों का मौके पर समाधान किया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 37 प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। कार्यक्रम के दौरान अन्य अधिकारी और नगर पंचायत कर्मचारी भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …