Breaking News

माटीकला रोजगार योजना: निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन

Spread the love

15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में रहना-खाना व मानदेय भी मिलेगा, 25 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन

बदायूं। मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत जनपद के युवाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया गया है। जिला माटीकला एवं ग्रामोद्योग अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित माटीकला कौशल विकास योजना के अंतर्गत 15 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस प्रशिक्षण में प्रजापति समाज के परंपरागत कारीगरों के साथ-साथ स्वरोजगार में रुचि रखने वाले युवक-युवतियों को आधुनिक माटीकला शिल्पकारी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय होगा, जिसमें प्रतिभागियों को रहने, खाने और मानदेय की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण में माटीकला कामगारों, पारंपरिक कारीगरों तथा बीपीएल परिवारों के सदस्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।
इच्छुक अभ्यर्थी 25 मई 2026 तक माटीकला बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से जनसेवा केंद्र या लोकवाणी केंद्र से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद उसकी हस्ताक्षरित प्रति जिला माटीकला एवं ग्रामोद्योग कार्यालय, मोहल्ला शहवाजपुर, पुरानी चुंगी, बरेली रोड, बदायूं में जमा करनी होगी।
योजना के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशोक कुमार को मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया

Spread the loveबिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल बरेली के मंडल अध्यक्ष सतविंदर …

error: Content is protected !!