Breaking News

बेटियों के भविष्य को मिल रहा सहारा: कन्या सुमंगला योजना से 28 हजार से अधिक बालिकाएं लाभान्वित

Spread the love

654 लाख से ज्यादा की सहायता सीधे खातों में ट्रांसफर, शिक्षा और स्वास्थ्य को मिला बढ़ावा

बदायूं। जनपद में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के माध्यम से जन्म से लेकर शिक्षा के विभिन्न चरणों तक आर्थिक सहायता प्रदान कर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2017 से दिसंबर 2025 तक जनपद में कुल 28,417 बालिकाओं को योजना का लाभ दिया जा चुका है। इस दौरान लगभग 654.62 लाख रुपये की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है।
यह योजना बालिकाओं के जन्म, टीकाकरण, स्कूल में प्रवेश और उच्च शिक्षा जैसे विभिन्न चरणों पर आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराती है, जिससे परिवारों को बेटियों के पालन-पोषण और पढ़ाई में मदद मिलती है।
योजना के प्रभाव से न केवल बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिला है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच भी विकसित हुई है। आर्थिक सहयोग मिलने से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत मिली है और वे अपनी बेटियों को बेहतर अवसर प्रदान कर पा रहे हैं।
जिला प्रशासन द्वारा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी इससे जुड़ सकें। साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाकर पारदर्शिता भी सुनिश्चित की गई है।
यह योजना बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम जनपद में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुहीउद्दीनपुर की बेटी अनम अंसारी ने नीट परीक्षा में गाड़ा सफलता का झंडा, 98.95 प्रतिशत अंक किए हासिल

Spread the loveसहसवान। क्षेत्र के मुहीउद्दीनपुर की होनहार बेटी अनम अंसारी ने नीट 2026 की …

error: Content is protected !!