Breaking News

चालों में छिपी बुद्धि की बाजी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love

दो दिवसीय मुकाबले में 234 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर; सब जूनियर से सीनियर तक विजेताओं की घोषणा

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में दो दिनों तक चली शतरंज प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 234 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी रणनीतिक सोच और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को तीन चरणों में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने फीता काटकर किया।
सब जूनियर वर्ग में रहे ये अव्वल
बालक वर्ग में अंश (कक्षा 6) ने प्रथम और दिव्यांश सिंह (कक्षा 8) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आर्या गोयल (कक्षा 8) प्रथम, पीहू सक्सेना (कक्षा 7) द्वितीय और अर्शी चौहान (कक्षा 8) तृतीय स्थान पर रहीं।
जूनियर वर्ग में कड़ी टक्कर
बालक वर्ग में अभय कश्यप (कक्षा 9) प्रथम, माधव प्रजापति (कक्षा 9) द्वितीय और कृष्णा वार्ष्णेय (कक्षा 10) तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कृतिका माहेश्वरी (कक्षा 10) प्रथम, योग्यता वार्ष्णेय (कक्षा 10) द्वितीय और मान्या जौहरी (कक्षा 10) तृतीय रहीं।
सीनियर वर्ग में चमके खिलाड़ी
बालक वर्ग में आरव शाक्य (कक्षा 12) ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कृष्णा सोमानी (कक्षा 11) द्वितीय और आयुष सिंह (कक्षा 12) तृतीय रहे। बालिका वर्ग में मनु उपाध्याय (कक्षा 11) प्रथम और वर्णिका माहेश्वरी (कक्षा 12) द्वितीय स्थान पर रहीं।
समापन अवसर पर विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि शतरंज विद्यार्थियों के मानसिक विकास और तार्किक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है। निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इस खेल के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुशासन और मेहनत से ही सफलता हासिल की जा सकती है। वहीं प्रशासक अमित माहेश्वरी ने कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार करते हैं।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में त्रिलोक चंद्र भट्ट, विकास कुमार, प्रज्ञा मिश्रा और साक्षी मथुरिया का विशेष योगदान


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन ।

Spread the loveसुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन । कल पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में …

error: Content is protected !!