Breaking News

भीषण गर्मी में राहत: स्काउट-गाइड्स ने पिलाया शीतल जल, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

गांधी नेत्र चिकित्सालय पर चल रहा निशुल्क जल सेवा शिविर; वक्ताओं ने युद्ध और जल संकट पर जताई चिंता

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। भीषण गर्मी के बीच गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर भारत स्काउट-गाइड संस्था के तत्वावधान में चल रहे निशुल्क शीतल जल सेवा शिविर के छठवें दिन भी सेवा कार्य जारी रहा। स्काउट-गाइड्स ने राहगीरों और यात्रियों को ठंडा पानी पिलाकर उनकी प्यास बुझाई, जिससे लोगों को काफी राहत मिली।
स्काउट संस्था के जिला मुख्यायुक्त एवं प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि युवाओं को अपने दायित्वों को समझते हुए सेवा, अनुशासन और समर्पण की भावना के साथ समाज में सकारात्मक योगदान देना चाहिए।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने युद्ध के दुष्प्रभावों पर चिंता जताते हुए कहा कि आधुनिक युद्धों में इस्तेमाल हो रही मिसाइलें धरती को नुकसान पहुंचा रही हैं, जिससे जल स्रोत, वनस्पतियां और औषधियां तेजी से नष्ट हो रही हैं। यह मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है, इसलिए प्रकृति और जल का संरक्षण बेहद जरूरी है।
डीटीसी सत्यपाल गुप्ता ने कहा कि जल का महत्व समझना समय की आवश्यकता है। यदि अभी से जल संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं हुए, तो भविष्य में गंभीर संकट का सामना करना पड़ सकता है। वहीं डीओसी मु. असरार ने कहा कि “जल ही जीवन है”, इसलिए इसका दुरुपयोग न करें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
उन्होंने बताया कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की गाइड्स और राजकीय इंटर कॉलेज के स्काउट्स पूरे दिन सेवा कार्य में जुटे रहे।
इस अवसर पर शिक्षिका सुनीति यादव, निशा शाक्य, फराह नाज, वैष्णवी, रवनीत कौर, अनुष्का, अज्जाजाम, रूचित बाबू, सागर सहित अन्य लोग मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समाजवादी युवजन सभा बदायूँ की जिला कार्यकारिणी घोषित, नरोत्तम सिंह यादव बने जिलाध्यक्ष

Spread the loveबदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष …