Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बिल्सी। बदायूं रोड स्थित Future Leaders School में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाई गई। विद्यालय परिसर ‘जय मेवाड़’ और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विद्यालय के निदेशक वी.पी. सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप त्याग, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने कभी आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया और उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
प्रबंध निदेशक राहुल कुमार सिंह ने महाराणा प्रताप को दूरदर्शी योद्धा बताते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। वहीं प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को हल्दीघाटी युद्ध, चेतक की स्वामीभक्ति और महाराणा प्रताप के संघर्षपूर्ण जीवन के प्रसंगों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को वीरता, देशप्रेम और आत्मसम्मान के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!