Breaking News

जखौलिया में महाराणा प्रताप बोर्ड हटने पर ग्रामीणों में नाराजगी

Spread the love

संवाददाता वेदपाल सिंह

आपसी संवाद से मामला शांत कराने की कोशिश, पुलिस भी सतर्क
वजीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव जखौलिया में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर लगाए गए एक बोर्ड के हटाए जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में चर्चा शुरू हो गई और कुछ लोगों ने इसे अनुचित बताया।
सूचना पर गांव के संभ्रांत लोग और स्थानीय जिम्मेदार नागरिक मौके पर पहुंचे तथा आपसी संवाद के माध्यम से माहौल शांत कराने का प्रयास किया। ग्रामीणों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को भी दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महाराणा प्रताप देश के वीर योद्धा और गौरव के प्रतीक हैं, इसलिए उनकी जयंती से जुड़े आयोजनों का सम्मान बनाए रखा जाना चाहिए।
फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है और दोनों पक्षों के बीच बातचीत के जरिए विवाद समाप्त कराने की कोशिश जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …