बिल्सी। पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने की खुशी में नगर के मुख्य अटल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर करते हुए मिठाई वितरित की और एक-दूसरे को बधाई दी।
कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता विवेक राठी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का गठन ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व, पार्टी की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और सरकार बनने पर खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम में नगर के कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat