Breaking News

बिल्सी व क्षेत्र में श्रद्धा के साथ हुआ हनुमान जी का चोला एवं श्रृंगार

Spread the love


बालाजी भक्त मंडली सहित विभिन्न स्थानों पर हुआ प्रसाद वितरण

बिल्सी। नगर एवं क्षेत्र में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भगवान श्री हनुमान जी महाराज का चोला चढ़ाकर विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान भक्तों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की तथा प्रसाद वितरण किया गया।

नगर के तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम पर श्री बालाजी भक्त मंडली के तत्वावधान में धार्मिक आयोजन किया गया। यहां हनुमान जी महाराज का भावपूर्ण चोला चढ़ाकर आकर्षक श्रृंगार किया गया। पूजा-अर्चना के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।

इसी क्रम में नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में भी श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान जी का चोला एवं श्रृंगार कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन किए।

वहीं क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित श्री बलदेव धाम में भी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।

इसके अलावा नगर स्थित श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान जी महाराज का चोला चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारे लगाए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …