Breaking News

बिल्सी -बंदर के दौड़ाने पर छत से गिरी छात्रा, मौत

Spread the love

परिजनों में मचा कोहराम, गांव में शोक का माहौल

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा घर की छत पर थी, तभी एक बंदर ने उसे दौड़ा लिया। घबराहट में भागते समय छात्रा का संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गई।
घटना के बाद परिजन आनन-फानन में छात्रा को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल बन गया।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक जानकारी जुटाई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …