Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव अंबियापुर में खेत से घर लौट रही एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है।
गांव निवासी डोरी लाल के अनुसार उनकी पत्नी शांति देवी खेत पर मिर्च तोड़ने गई थीं। शाम को घर लौटते समय रास्ते में उनका पैर ठोकर लगने से फिसल गया, जिससे वह गिर पड़ीं। गिरने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!