Breaking News

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित

Spread the love

विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यवहारिक विकास पर हुई चर्चा

बिल्सी। Baba International School में शुक्रवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीजी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भाग लिया। संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर, अनुशासन, व्यवहारिक विकास एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उनकी सहभागिता की समीक्षा करना रहा।

इस दौरान कक्षा अध्यापकों ने विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट अभिभावकों के साथ साझा करते हुए उनकी उपलब्धियों, रुचियों तथा सुधार की आवश्यकता वाले बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। अभिभावकों ने भी बच्चों की पढ़ाई, होमवर्क, समय प्रबंधन और ऑनलाइन-ऑफलाइन शिक्षा से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। शिक्षकों ने अभिभावकों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए बच्चों के बेहतर प्रदर्शन के लिए उपयोगी सुझाव दिए।

विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि बच्चों की शैक्षिक यात्रा में अभिभावकों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने अभिभावकों से बच्चों की दैनिक दिनचर्या, नियमित उपस्थिति और गृहकार्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की। वहीं विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी ने विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, प्रतियोगिताओं एवं आगामी परीक्षाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 12वां स्थापना दिवस, सुंदरकांड से गूंजा परिसर

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास …