Breaking News

गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा: कानपुर से लुधियाना जा रही बस पलटी, युवक की मौत

Spread the love

डीएम-एसएसपी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का जाना हाल, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। कानपुर से लुधियाना जा रही यात्रियों से भरी बस थाना मूसाझाग क्षेत्र में टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह यात्री घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार बस में कुल 107 यात्री सवार थे। हादसे में फतेहपुर जनपद के थाना हदगाऊ क्षेत्र के ग्राम चूल्हा निवासी 24 वर्षीय अनुज पुत्र श्यामलाल की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना मूसाझाग पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घायलों को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया। इनमें से चार यात्री उपचार के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए, जबकि दो घायल अभी मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं।

मेडिकल कॉलेज पहुंचे डीएम और एसएसपी

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी बदायूं और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं मेडिकल कॉलेज पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायलों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मचारियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!