Breaking News

125 बच्चों की आंखों की जांच, 19 की निकली कमजोर नजर

Spread the love

जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स ने लगाया निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, बच्चों को मिलेंगे मुफ्त चश्मे

संवाददाता : गोविंद देवल

बिसौली। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। “आंखों का चेकअप, फ्यूचर का बैकअप” कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 125 स्कूली बच्चों की आंखों की बारीकी से जांच की।

जांच के दौरान 19 बच्चों की नजर कमजोर पाई गई, जिन्हें ग्रुप की ओर से निशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. हजारीलाल वार्ष्णेय एवं शिवम् वार्ष्णेय ने बच्चों को आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक करते हुए मोबाइल और कंप्यूटर जैसी डिजिटल स्क्रीन के अधिक उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बच्चों को संतुलित दिनचर्या अपनाने और आंखों की नियमित जांच कराने की सलाह भी दी। कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफिसर नितिन गुप्ता, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला, कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, प्रवीन अग्रवाल ‘नादान’, जितेन्द्र वार्ष्णेय, विद्यालय प्रबंधक मुकेश यादव समेत विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!