Breaking News

राजकीय डिग्री कॉलेज में बीएससी की कक्षाओं की मंजूरी दिलाने पर विधायक का किया सम्मान, स्वागत

Spread the love

महाविद्यालय मैं बीएससी की कक्षा शुरू होने से क्षेत्र के हजारों बच्चों को मिलेगा लाभ :हरीश
भाजपा विधायक को बताया विकास पुरुष
बिल्सी ,बदायूं । स्थानीय महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इसी शैक्षिक सत्र से बीएससी की कक्षाएं शुरू करने और नए स्टाफ की नियुक्ति का आदेश करने के बाद यहां गुरुवार को पहुंचे क्षेत्रीय भाजपा विधायक हरीश शाक्य का पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता ने जोरदार स्वागत और सम्मानित किया ।
तहसील रोड पर स्थित ग्रीन हाउस में आयोजित एक समारोह के दौरान महाविद्यालय में बीएससी की कक्षाएं शुरू कराए जाने पर क्षेत्र के लोगों में बेहद प्रसन्नता थी । इस दौरान विधायक हरीश हरीश शाक्य ने कहा कि महाविद्यालय में बीएससी की कक्षाएं शुरू कराए जाने का उन्होंने बीड़ा उठाया था और उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उच्च शिक्षा मंत्री से मिलकर पूरी समस्या से अवगत कराया था । उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया था कि बिल्सी के राजकीय महाविद्यालय में बीएससी की कक्षाएं शुरू नहीं होने के कारण क्षेत्र के हजारों बच्चे इसकी पढ़ाई करने से वंचित रह जाती हैं या फिर दूसरे स्थान पर जाते हैं जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है । मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री ने उनकी बात को गंभीरता से सुनते हुए महाविद्यालय में इसी शैक्षिक सत्र से बीएससी की कक्षाएं शुरू करने और उसकी पढ़ाई करने के लिए नए स्टाफ की नियुक्ति करने का भी आदेश जारी कर दिया निश्चित तौर पर इससे क्षेत्र की छात्र-छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा । विधायक ने कहा कि शिक्षा विकास की मुख्य दूरी है इसलिए हर बच्चे को अधिक से अधिक शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए इसी उद्देश्य से उन्होंने महाविद्यालय में बीएससी की कक्षाओं को शुरू कराया है ।विधायक ने कहा कि उनके आगे प्रयास है कि महाविद्यालय में जो भी कमियां है उन्हें भी दूर कराया जाए । श्री शाक्य ने कहा कि आज वह बहुत प्रसन्न है क्योंकि बच्चों के हित में हमारी सरकार ने बहुत बड़ा कदम उठाया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को सामने रखा और कहा कि मोदी और योगी की सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए योजना चल रही है जिनका सीधा लाभ भी लोगों को मिल रहा है । विधायक ने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता का इसी तरह प्यार और सहयोग मिलता रहा तो निश्चित तौर पर बिल्सी क्षेत्र की सूरत को ही बदल देंगे ।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ज्ञान देवी और पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर ने विधायक को विकास पुरुष की संज्ञा देते हुए कहा कि उन्होंने महाविद्यालय में बीएससी की कक्षाएं शुरू कराए जाने का जो उल्लेखनीय कार्य किया है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है ।
अन्य वक्ताओं ने भी विधायक के इस कदम की काफी प्रशंसा की और कहा कि जितने विकास कार्य मौजूदा विधायक के कार्यकाल में हुए हैं उतने आजादी के बाद किसी ने नहीं कराए । चाहे बात नगर में बाईपास की स्वीकृति की हो या फिर राज्य सड़क परिवहन निगम के बस स्टैंड, कछला में गंगा घाट के सौंदर्यकरण यह ऐसे तमाम कार्य हैं जिनकी लोगों ने कल्पना तक नहीं की । इस बीच उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने विधायक हरीश शाक्य का माल्यार्पण कर स्वागत और सम्मान किया ।
इस अवसर पर चेयरमैन श्रीमती ज्ञान देवी सागर जी, पूर्व चेयरमैन श्री ओमप्रकाश सागर जी , श्री सुधीर श्रीवास्तव जी, श्री सुधीर सोमानी जी, श्री लोकेश वार्ष्णेय जी, श्री नरेन्द्र गरल जी, जिला पंचायत सदस्य श्री राजेश कुमार सिंह जी,अंकित मौर्य जी, श्री गिरीश पाल सिसोदिया जी, श्री अर्जुन सिंह चौहान जी, श्री मोहित गुप्ता जी, श्री महेश शर्मा जी, श्री संजीव जी, श्री पीयूष राठी जी, श्री गगन राठी जी. श्री राजा बाबू वार्ष्णेय जी, श्री विन्नी बाबू जी, श्री राहुल देव शाक्य जी, इंजी दीपक चौहान जी, सहित भारी संख्या लोग उपस्थित रहे !!


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!