Breaking News

बोलेरो पेड़ से टकराई, एक की मौत, 10 घायल

Spread the love

गोद भराई समारोह में शामिल होने जा रहा था एक ही परिवार, हादसे के बाद मची चीख-पुकार

संवाददाता : मोनू मिश्रा

बदायूं। उसहैत रोड पर शुक्रवार दोपहर एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर बबूल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। सभी घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जो गोद भराई समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम सिमरा से लगभग एक किलोमीटर आगे उसहैत रोड पर बोलेरो गाड़ी संख्या यूपी 81 सीडी 1766 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बबूल के पेड़ से जा टकराई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादरचौक भेजा।

पुलिस के मुताबिक बोलेरो में चालक समेत कुल 11 लोग सवार थे। सभी लोग ग्राम कौवा नगला थाना कादरचौक से हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलईया खेड़ा में गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

हादसे में घायल विजय सिंह पुत्र झम्मन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य 10 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा करा दिया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सम्राट जादूगर ने अपनी कला से विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान …

error: Content is protected !!